इरगू टोली स्थित श्री मारुति नीलकंठ शक्ति मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा। मंदिर परिवार के अध्यक्ष संदीप हेमरोम ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चार दिन का होगा। मंदिर के नवनिर्माण के बाद 20 जनवरी की सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 21 जनवरी को वेदी पूजन व यज्ञ, 22 को प्रतिमा स्थापन और 23 को भव्य जागरण के साथ भंडारे का आयोजन होगा। जागरण के लिए बोकारो की मंडली आएगी। सभी धार्मिक अनुष्ठान रांची के पंडित वाचस्पति पाठक व उनके सात सहयोगी संपन्न कराएंगे।


