इलाके का नाम, सड़कों की स्थिति, जलभराव, स्ट्रीट लाइट्स, फुटपाथ से जुड़ी दिक्कतें फॉर्म में भरनी होगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर अफसरों की ओर से गोद ली गई 41 सड़कों में क्या सुधार किए जा सकते हैं, लोगों से सुझाव मांगने के लिए गूगल फॉर्म जारी किया है। डीसी ने बताया कि जनता से सुझाव लेकर सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा। गूगल फॉर्म में आने वाली शिकायतें व सुझाव एकत्र किए जाएंगे। लोग अपने इलाके का नाम, सड़कों की स्थिति, जलभराव की समस्या, बंद स्ट्रीट लाइट्स, फुटपाथ से जुड़ी दिक्कतें आदि रिपोर्ट कर सकते हैं। जानकारी मिलते ही संबंधित शिकायत को संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। सभी शिकायतों की निगरानी खुद डीसी रोज करेंगी। डीसी ने लोगों से अपील की है कि इस डिजिटल प्लेटफार्म का लाभ उठाएं और सड़कों को और अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। खास बात यह है कि लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। चूंकि इन सभी शिकायतों और सुझावों की मॉनिटरिंग करेंगी। यदि जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही मिली तो एक्शन भी लिया जाएगा। ये जानकारी देनी होगी .अपना नाम व मोबाइल नंबर . सड़क की स्थिति (गड्ढे, टूटी सड़क, आदि) स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही/स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही। समस्या कितने समय से बनी हुई है? .फुटपाथ संबंधी समस्याएं। . छंटाई या कटाई की आवश्यकता है। पेड़ गिरा। . अन्य जानकारी/कोई अन्य प्रतिक्रिया या सुझाव। .समस्या की फोटो अपलोड करके सब्मिट करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *