इलाज के दौरान ओम हास्पिटल में महिला की मौत, जांच का आदेश

राजधानी के रायपुरा स्थित ओम हॉस्पिटल के खिलाफ हुई शिकायत पर अब स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य नोडल एजेंसी ने इस मामले में पीड़ित पक्ष को पूरे कागजों के साथ शुक्रवार को कार्यालय उपस्थित होने कहा है।
महादेव घाट, रायपुरा निवासी 53 वर्षीय सीमा उपाध्याय की बेटी निकिता ने बताया कि सीमा पिछले माह परिवार वालों के साथ जगन्नाथपुरी गई थी। समुद्र में नहाने के दौरान वह गिर गई। इससे उसके घुटने के नीचे काफी दर्द हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि उसके पैर का ऑपरेशन करना पड़ेगा। उसे रायपुरा के ओम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 दिन तक उसका अॉपरेशन नहीं हुआ। तीसरे दिन महिला की अचानक इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस मामले में परिजनों ने प्रबंधन से पूछा कि घुटने के इलाज में मौत कैसे हो गई? ऐसी क्या दवा दी गई जिससे महिला को वेंटिलेटर में डालना पड़ा। दोपहर तक क्या इलाज हो रहा, इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? इधर अस्पताल प्रबंधन ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने और सीएमएचओ से शिकायत की थी। इस मामले में अब विभाग ने संज्ञान लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *