देश में ब्लड कैंसर, एप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल डिजीज और मायलोमा जैसे जानलेवा कैंसर बीमारी से लड़ रहे मरीजों के लिए बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट लाइफलाइन बनेगी। प्रताप नगर स्थित स्टेट कैंसर संस्थान में 25 करोड़ से 50 बेड की देश की सबसे बड़ी यूनिट बन रही है। यह 2-3 माह में शुरू हो जाएगी। यहां ऑटोलोगस एवं एलोजेनिक ट्रांसप्लांट की एक साथ सुविधा होगी। देश के आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज मिलेगा। हालांकि निजी संस्थानों में 30 से 40 लाख रुपए खर्च होते हैं। मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं “आधुनिक सुविधाओं से युक्त इलाज की सुविधा कैंसर मरीजों के लिए जीवनदायिनी बनेगी। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के मरीजों को फायदा मिलेगा।”
-डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्राचार्य, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर “देश की सबसे बड़ी बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट बन रही है। जहां पर राज्य के मरीजों का ऑटोलोगस, एलोजेनिक और हॉफ मैच ट्रांसप्लाट निशुल्क होगा।”
-डॉ.संदीप जसूजा, अधीक्षक, एससीआई जयपुर


