खलील क्लब में इलियास मेमोरियल लॉन टेनिस का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में अंडर 12 बालक वर्ग में अयान चौधरी ने आरुष गुर्जर को 6-1 से, अंडर 14 बालक वर्ग में उस्मान ने अभिनव को 6-3 से, 16 बालक वर्ग में हम्माद ने गजानन को 6-3 से हराया। वह 14 वर्ष बालिका वर्ग में अनुषा ने युवा को 6-0 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मरियम ने मीडिया को 6- 1 से शिकस्त दी। अंडर-19 बालक वर्ग में आदिम ने जुबेर को 6-2 से हराया। टेनिस टाइटंस अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किए गए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुशल दासोत रहे व समारोह की अध्यक्षता मजहर आलम एडवोकेट द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में महबूब उस्मानी, डॉ के एल गुर्जर, कलीम अहमद, माकूल नदीम , बरकात हसीन, कलीमुद्दीन अहमद रहे। मंच संचालन मुमताज ने किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक सलीमुद्दीन खा, कामरान अली खान, मनोज तिवारी, सरवत अली खान,जहीर आलम, सादी कमर, एहतेशामउद्दीन, शाहनवाज खान ,सरफराज खान आदि मौजूद रहे। समारोह के अंत में टोंक टेनिस के पूर्व खिलाड़ी आरएन माहेश्वरी, भगवान सहाय शर्मा, एवं अब्दुल कादिर को भी याद किया गया।


