बारां| श्रीयादें माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार की ओर से कुम्हार कामगारों को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसके बाद 19 लाभार्थियों को पग मिल एवं इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल राज ने राज्य सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड द्वारा कई योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला संयोजक श्री यादें मां सेवा संस्थान बारां संजय पोटर ने बताया कि कुम्हार कामगारों को इलेक्ट्रिक चाक से काम करना, मिट्टी गूंथने में आसानी होगी। साथ ही मांग की गई कि कामगार परिवार को निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाए। नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ बारां ने बताया कि माटीकला बोर्ड का बजट बढ़ाया जाए, ताकि प्रजापति समाज का सर्वांगीण विकास हो सके। आर एंड विकास संस्थान जयपुर सूरज प्रजापति एवं मास्टर ट्रेनर घनश्याम प्रजापति नेहरू नवयुवक मंडल कोटड़ा द्वारा मिट्टी की गुणवत्ता आधुनिक मशीनों का उपयोग एवं आधुनिक माटी से उपयोग में आने वाली वस्तुओं का निर्माण कराना सिखाया। मनीष प्रजापति एवं प्रजापति समाज बंधु उपस्थित रहे।


