इलेक्ट्रिक डीलर एसोसिएशन के चुनाव आयोजित:गुप्ता बने अध्यक्ष, ली एसोसिएशन के हित में कार्य करने की शपथ

पाली शहर के पिंजरा पोल गौशाल में रविवार को पाली इलेक्ट्रिक डीलर एसोसिएशन के चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें एसोसिएशन के 11 सदस्यों का चयन किया। जिसमें अरूण गुप्ता को सर्वाधिक वोट मिले। उन्हें सर्व सहमति से सभी ने अध्यक्ष मनोनीत किया।
राकेश कुंडलिया, शरद ख़ेतावत, जगदीश छुगानी, महिपाल जैन, राजेश भंडारी, खेताराम चौधरी, रामलाल चौधरी, धनसिंह, भगवान सिंह राजपुरोहित, कांतिलाल सैन, धर्मेंद्र जैन को सदस्य चुना गया। चुनाव अधिकारी राम प्रकाश गुप्ता एवं ओमप्रकाश सोलंकी ने सभी सदस्यों को आगामी कार्यकाल के लिए बधाई दी और इलेक्ट्रिक डीलर्स के हित में कार्य करने की बात कही। अंत में सचिव शरद ख़ेतावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *