इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग दुकानदार पर हमला:रंजिश को लेकर की गाली-गलौज, केस दर्ज

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत बगासपुर मेन रोड स्थित राजपूत वीडियो विज़न नामक इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग की दुकान के मालिक मोहन राजपूत से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है, पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गोटेगांव थाने में दुकानदार मोहन राजपूत ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 दिसंबर 2024 को शाम करीब 7:45 बजे वह दुकान पर बैठे थे, तभी अज्जू पटेल निवासी बगासपुर वहां आया। पुरानी रंजिश को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा। दुकानदार के मुताबिक अज्जू पटेल का साथी राहुल पटेल भी पहुंच गयसा। दोनों ने मिलकर दुकान से बाहर खींचने की कोशिश की। इसके बाद राहुल पटेल ने लाठी से मोहन राजपूत पर हमला कर दिया। हमले से दुकानदार को सिर, पीठ और दाहिने कंधे पर चोट आई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। जाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमने उनके काम में हस्तक्षेप किया, तो वे हमें बख्शेंगे नहीं। घटना की चश्मदीद पीड़ित मोहन की पत्नी रेखा राजपूत हैं, जिन्होंने वारदात को देखा। पीड़ित ने बेटे उदय सिंह को बुलाकर घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296; 115(2); 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *