इस्कॉन मंदिर से गजसिंहपुरा जाने वाली रोड का मामला:2 मकानों के कारण 10 साल से अटकी वंदेभारत रोड, 5 किमी चक्कर लगाना पड़ रहा

राजधानी में अधूरी सेक्टर सड़काें के कारण एक से दूसरे इलाके की कनेक्टिविटी नहीं हाे पा रही। यह तस्वीर पृथ्वीराज नगर को अजमेर रोड और गोपालपुरा बाईपास से जोड़ने वाली वंदेभारत सेक्टर रोड की है। इस्कॉन मंदिर से गजसिंहपुरा को जोड़ने वाली 5 किमी लंबी, 200 फीट चौड़ी यह सड़क पिछले 10 साल से अधूरी है। ऐसे में 5 किमी तक घूमकर जाना पड़ रहा है। इसका कारण जेडीए द्वारा खातेदारों को मुआवजा नहीं देना है, जबकि हाई कोर्ट 2019 में मुआवजा देने को कह चुका है। खातेदार और जेडीए के बीच मुआवजे काे लेकर विवाद खातेदार बंशीलाल का कहना है कि 10 हजार वर्गमीटर जमीन पैतृक खातेदारी की है। सड़क के लिए जमीन देने के बदले मुआवजे की मांग है। 2019 में हाई काेर्ट ने आदेश दिए थे कि जेडीए मुआवजा देकर मामला सुलझाकर सड़क बनाए। इस पर जेडीए का दावा है कि सेक्टर राेड के चलते मुआवजा देने में असमर्थ है। 5 किमी लंबी पृथ्वीराज नगर की सबसे लंबी और चौड़ी सेक्टर रोड है ये।2019 में हाई कोर्ट मुआवजा देकर मामला सुलझाने का कह चुका।जेडीए ने सेक्टर रोड के चलते असमर्थता जताई नारायण विहार विकास समिति ई ब्लॉक अध्यक्ष जेएन शर्मा ने बताया कि गजसिंहपुरा से 1 किमी पहले यह मिसिंग है। इससे लाेगाें काे अजमेर राेड की कनेक्टिविटी नहीं मिल पा रही है। वाहन चालकों को भूराजी विहार से बदरवास होते हुए या असरपुरा की कॉलोनियों से होकर जाना पड़ रहा। चक्कर-1 भांकरोटा-कमला नेहरू नगर जाने के लिए असरपुरा की कॉलोनियों से जाना पड़ रहा। चक्कर-2 लाेगाें काे अजमेर राेड जाने के लिए भूराजी विहार से बदरवास होते हुए जाना पड़ रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *