इस बार ठंड बना रही नए रिकॉर्ड:मप्र में मौसम… 12 जिलों में तीव्र शीतलहर, ग्वालियर में पारा 5 डिग्री

प्रदेश में इस बार ठंड नए रिकॉर्ड बना रही है। 12 जिलों में तीव्र शीतलहर चल रही है। इनमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, खंडवा, शाजापुर, शहडोल नर्मदापुरम्, उमरिया, जबलपुर, मंडला और सिवनी जिले शामिल हैं। पचमढ़ी में रात का पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि मंडला में 3 और भोपाल में 3.3 डिग्री रहा। वहीं ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर , शाजापुर, शहडोल, मंडला, उमरिया में भी पारा 4 डिग्री से नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में एक-दो दिन ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *