इस हफ्ते चांदी महंगी हुई, सोने के दाम कम हुए:सोना ₹3174 गिरकर ₹1.35 लाख पर आया, चांदी ₹6443 बढ़कर ₹2.35 लाख किलो हुई

इस हफ्ते सोने के दाम में गिरावट रही। सोना 3,174 रुपए गिरकर 1,34,782 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 26 दिसंबर, शुक्रवार को 1,37,956 रुपए पर था। वहीं चांदी में बीते हफ्ते बढ़त रही। चांदी 2,28,107 किलो से बढ़कर 2,34,550 रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत में 6,443 रुपए बढ़ी है। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA (2 दिसंबर, 2025) देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns नोट: 3 दिसंबर यानी आज साप्ताहिक छुट्टी के कारण दाम जारी नहीं होते है। गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *