इस हफ्ते सोना ₹784 और चांदी ₹1,598 महंगी हुई:सोने के भाव ₹86,843 के ऑल टाइम हाई पर; 72 दिन में 10,681 रुपए महंगा हुआ

इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम पिछले क्लोजिंग यानी 7 मार्च से 784 रुपए बढ़कर 13 मार्च को 86,843 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार (13 मार्च) को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल 1 जनवरी से अब तक 72 दिन में सोने की कीमतें 10,681 रुपए बढ़ी हैं। वहीं, एक किलो चांदी भी हफ्तेभर के कारोबार के बाद 7 मार्च से 1,598 रुपए बढ़कर 98,322 पर पहुंच गई। एक हफ्ते पहले यानी 7 मार्च को इसकी कीमत 96,724 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत सोने में तेजी के 3 कारण 1 जनवरी से अब तक 10,681 रुपए महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 72 दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से बढ़कर 86,843 रुपए पर पहुंच गए हैं। यानी, इस साल सोना 10,681 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम से 12,305 रुपए बढ़कर 98,322 रुपए पर पहुंच गया है। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ₹1.33 लाख करोड़ बढ़ा: एक हफ्ते में ₹56.86 लाख करोड़ पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व ₹8,700 करोड़ बढ़कर ₹6.46 लाख करोड़ हुआ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह (28 फरवरी से 7 मार्च तक) में 15.26 बिलियन डॉलर (₹1.33 लाख करोड़) बढ़कर 653.97 बिलियन डॉलर (करीब ₹56.86 लाख करोड़) पर पहुंच गया है। इससे पहले यानी 21 फरवरी से 28 फरवरी वाले सप्ताह में 15 हजार करोड़ घटकर 55.53 लाख करोड़ रुपए रह गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *