ईंट भट्टे से बाइक चोरी:तीन नामजद पर केस दर्ज, सदर थाना क्षेत्र का मामला; जांच में जुटी पुलिस

हनुमानगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में बहलोलनगर स्थित एक ईंट भट्टे से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिवादी मोनू, निवासी चक 44 एसएसडब्ल्यू, डबलीराठान ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। मोनू ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2025 को उसने अपनी बाइक (नंबर आरजे 31 एसवी 4883) बहलोलनगर के ईंट भट्टे पर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह लौटा, तो बाइक वहां से गायब मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बाद में मोनू को जानकारी मिली कि उसके ही गांव के सेतू राम, विक्रम और फताराम उसकी बाइक चुरा ले गए हैं। इसके बाद उसने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई कुलदीप मीणा को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *