ईएमसी हॉस्पिटल में ‘कार्डियक कॉन्क्लेव’ हृदय रोग उपचार की नई तकनीकों पर चर्चा

अमृतसर| ईएमसी हॉस्पिटल की ओर से ‘कार्डियक कॉन्क्लेव 2026′ का सफल आयोजन किया। कॉन्क्लेव में क्षेत्र के प्रमुख इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, सीटीवीएस सर्जन और वरिष्ठ फिजिशियन शामिल हुए। सम्मेलन में डॉ. मनप्रीत कौर ने जटिल हृदय शल्य चिकित्सा और डॉ. सोनी ने इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में नई प्रगति पर विचार साझा किए। डॉ. परमिंदर सिंह मंगेरा ने ‘कार्डियक फेल्योर के मेडिकल मैनेजमेंट और डॉ. अमरनाथ दुरैकन्नन ने कार्डियक रोगियों में फ्लूइड मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. ऋषभ अरोड़ा और डॉ. सौरभ अरोड़ा ने कहा कि यह कॉन्क्लेव हृदय रोगियों को विश्वस्तरीय तकनीक उपलब्ध कराने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *