ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बैकुंठपुर | बुधवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रैली कांग्रेस कार्यालय से निकाली गई। रैली मुख्य डाकघर के सामने पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक बदले के लिए हो रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई साजिश है। यह लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब भी सोनिया, राहुल या भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी कार्रवाई करती है, तब भाजपा सरकार की मंशा साफ नजर आती है। धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, योगेश शुक्ला, मुख्तार अहमद, बृजवासी तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, बिहारी राजवाड़े, रवि शंकर राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, विकास श्रीवास्तव, धीरज सिंह, दीपक गुप्ता, रियाजउद्दीन, सुमन दुबे और मनीष सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *