ईडी की छापेमारी में 4.62 करोड़ कैश, 6 किलो सोना और 313 किलो चांदी बरामद

जालंधर | लाखों रुपए लेकर डंकी रूट के जरिए युवाओं को विदेश भेजने वाले इमिग्रेशन सेंटरों पर ईडी ने शिकंजा कसा है। चार महीने की तैयारी के बाद जालंधर, कुरुक्षेत्र, पानीपत और दिल्ली समेत 13 जगहों पर छापेमारी में एजेंसी ने 4.62 करोड़ रुपए कैश, 6 किलो सोना (कीमत करीब 8.07 करोड़) 2.7 लाख रु. सोने के सिक्के और 313 किलो चांदी (कीमत करीब 6.42 करोड़ रुपए) बरामद की है। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस, आपत्तिजनक रिकॉर्ड, दस्तावेज और 50 पासपोर्ट जब्त किए गए। जालंधर में रिची ट्रैवल्स पर छापेमारी की गई थी। ईडी की छापेमारी फरवरी 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 330 युवाओं के मामले से जोड़कर देखी जा रही है। दिल्ली के एजेंट से कैश, पानीपत से एजेंट से प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद जांच में पता चला कि मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजे गए युवाओं की प्रॉपर्टी के कागजात एजेंट गिरवी रखते थे। ज्यादा पैसे की वसूली के लिए युवाओं को यातनाएं दी गईं और अवैध धंधे करवाए गए। विदेशी हैंडलरों को हवाला के जरिए पेमेंट भेजते थे। बैंक अकाउंट और मोबाइलों की जांच में बड़े राज बाहर आएंगे। दिल्ली के ट्रैवल एजेंट तरुण के ठिकानों से 4.62 करोड़ कैश, सोने के बिस्किट, चांदी बरामद हुई। पानीपत के एजेंट बलवान सिंह के पास से मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजे युवाओं की पारिवारिक संपत्ति के कागजात मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *