जालंधर| ईद के मौके पर कांग्रेसी नेता जब्बार खान ने दयोल नगर में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी मुस्लिम समुदाय को बधाई देने पहुंचे। सांसद चन्नी ने कहा कि यह दिन पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाता है। सांसद चन्नी ने कहा कि सभी भाषाएं बेहतरीन हैं। हमें हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे मां बोली पंजाब के साथ उर्दू और अरबी भाषा भी सीख रहे हैं। वहीं जब्बार खान ने बताया कि ईद के मौके पर सांसद चन्नी हर बार मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां मनाने पहुंचते हैं। इस मौके पर कलीम काजमी, नासिर खान, रियाज सलमानी, जुनैद खान, सोहेल खान व मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।


