ईवीएम में खराबी, बूथ कैप्चरिंग का आरोप, धरना लगाया, नारेबाजी की

भास्कर न्यूज|लुधियाना नगर निगम चुनाव में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगने पर आप, भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। राजनीतिक दलों ने आप नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने जांच कर प्रदर्शनकारियों को बूथ से बाहर किया। शनिवार को पोलिंग बूथों पर हंगामे की स्थिति बनी रही। वार्ड-50 में एमजीएम स्कूल में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगा भाजपाइयों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बूथ से बाहर किया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। वार्ड 77 में पोलिंग बूथ में आप विधायक अशोक पराशर पप्पी पहुंचे थे। उनके साथ बाउंसर भी थे। यह देखकर भाजपा, कांग्रेस ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर हंगामा किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने 100 से 150 बाउंसर लगाए थे जिसके चलते मतदाता वोट डालने को घरों से नहीं निकले। हंगामा होने पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस फोर्स ने बूथ के अंदर मौजूद सभी नेताओं को बाहर निकाल दिया और लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस की कार को पुलिस ने रोक लिया। नई वार्डबंदी ने परिवार बंटा एक परिवार ने एक मोहल्ले में रहते हुए अलग-अलग वार्डों में डाली वोट। मोहल्ला नानकसर शिमलापुरी समाज सेवक गौरव वर्मा ने बताया कि नई वार्डबंदी में उनका मोहल्ला दो वार्डों में बंट गया। इस कारण वार्ड 36 और 37 में उनके परिवार के लोगों ने वोट डाली। पंजाब सरकार ने नई वार्ड बंदी करके लोगों को परेशान किया। समाज सेवक गौरव वर्मा ने कहा एक वार्ड में दो पार्षद कैसे काम करेंगे। वोटर लिस्ट से नाम गायब हल्का साहनेवाल के अधीन पड़ते मुंडिया कलां स्थित रामनगर में लोगों की वोट कटने पर पीएसएन स्कूल में हंगामा हुआ। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार के द्वारा गड़बड़ी की जा रही है और कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। करीब 100 से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब है। उन्हें वोट डालने से मना किया गया। हलका साहनेवाल के कई इलाकों में लोगों को वोटर लिस्ट में अपना नाम न मिलने के कारण परेशान हुए। उन्हें निराश हो कर बूथों से वापस लौटना पड़ा। एमपी के इलेक्शन में उन्होंने वोट दिया था, लेकिन नगर निगम के चुनाव में उनका नाम लिस्ट से काट दिया गया। ताजपुर रोड बीएम स्कूल में लिस्ट में नाम नहीं होने पर भाजपा व लोगों ने रोष जताया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *