ईश्वर एक है, वही सब में समाया है : भारद्वाज

भास्कर न्यूज | जालंधर गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में करवाए गए हवन में मुख्य यजमान अरुण कुमार, अनुष्का शर्मा, कमलेश रानी से विधिवत वैदिक रीति के अनुसार पूजन करवाया। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि कोई उस परमात्मा को राम-राम कहकर पुकारता है, तो कोई उसे खुदा कहता है। कोई उसे गुसाईं (धरती का स्वामी) मानकर उसकी सेवा करता है, तो कोई अल्लाह कहकर याद करता है। इस जगत को बनाने वाला वही एक है, जो करीम (कृपालु) भी है और रहीम (दयालु) भी। वह अपनी कृपा से ही समस्त जीवों का कल्याण करता है। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार भिन्न-भिन्न तरीके अपनाते हैं। कोई तीर्थ स्थानों पर स्नान करता है, तो कोई मक्का की हज पर जाता है। भारद्वाज ने कहा कि ईश्वर एक है और वह सभी में समाया हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *