ईसाई समुदाय ने मनाया ईस्टर, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

पुनरुत्थान और अनन्त जीवन की नई आशा को अपने दिलों में संजोए ईसाई समुदाय ने ईस्टर का दिन मनाया। गुड फ्राइडे के दिन क्रूस पर प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु के बाद उनके पुनरुत्थान का दिन डायोसिस ऑफ अमृतसर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया सीएनआई के तत्वावधान में मनाया गया। इसमें सार्वभौमिक शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई। द राइट रेवरेंड मनोज चरन, बिशप डायोसिस ऑफ अमृतसर, सीएनआई ने ईस्टर के महत्व पर विचार सांझा किया। उन्होंने कहा कि “प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान प्रेम और विश्वास की शक्ति का प्रमाण है। इस मौके पर बिशप चरण ने लोगों, समाज में शांति, सद्भाव को बढ़ावा देने, बुद्धि और विवेक के महत्व पर जोर देने को कहा। ईस्टर समारोह में क्राइस्ट चर्च कैथेड्रल, सेंट पॉल चर्च और एपिफेनी चर्च समेत अन्य चर्चों में प्रार्थना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *