ईसाई समुदाय मना रहा क्रिसमस पर्व:कल सुबह 8.30 बजे होगी विशेष प्रार्थना, नेपानगर रोशनी से नहाया रोमन कैथोलिक चर्च

ईसाई समुदाय द्वारा क्रिसमस पर्व को लेकर दो दिनों से बुरहानपुर, नेपानगर में कैरोल गीत गाए जा रहे थे। पर्व के लिए चर्च को आकर्षक रूप से सजाया गया है। कैथोलिक, मेथोडिस्ट चर्च में समाजजन ने तैयारी पूरी की। नेपानगर के रौमन कैथोलिक चर्च में झांकी बनाई गई। वहीं एरिक साइमन सहित अन्य कुछ समाजजन ने अपने घरों में भी झांकी बनाई। समाजजन के अनुसार दो दिनों से समाज के घरों में पहुंचकर कैरोल गीत गाए जा रहे थे। आज (मंगलवार) रात 11.30 बजे रौमन कैथोलिक चर्च में समाजजन द्वारा प्रार्थना की जाएगी। कल (बुधवार) सुबह 8.30 बजे से आरसी चर्च में प्रार्थना होगी। गौरतलब है कि बुरहानपुर में दो प्रमुख चर्च हैं तो वहीं नेपानगर में तीन चर्च हैं, इसमें यूनियन चर्च केंद्रीय विद्यालय के पीछे, सेंट मेरी चर्च पुराने सरकारी अस्पताल के पास और आरसी चर्च पांधार एरिया में हैं। सभी चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। गौशाला बनाई गई, रोशनी भी की
क्रिसमस पर्व पर नगर के आरसी चर्च परिसर में गौशाला बनाई गई। यहां प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकी बनाई गई। इसी प्रकार कुछ समाजजन ने घरों में भी झांकी बनाई। बुधवार को सभी चर्च में प्रार्थना होगी। इसमें काफी संख्या में समाजजन मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *