ईसीआई नेट एप से आवेदन कर सकेंगे वोटर

हरदा| जिले में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया वोटर ईसीआई नेट एप से आवेदन करने के लिए गूगल प्ले-स्टोर से एप को डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर एवं प्राप्त ओटीपी से रजिस्ट्रेशन करें। वोटर सर्विस सेक्शन में जाकर वोटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। फिर फॉर्म 6 घोषणा-पत्र (एनेक्सचर-4) के साथ भरें। वोटर पोर्टल द्वारा ऑनलाइन फार्म भरने के लिए https://voters.eci.g ov.in पर जाएं। मोबाइल नंबर, ओटीपी से साइन-अप करें। न्यू वोटर्स रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक कर फॉर्म 6 एवं घोषणा-पत्र भरें। वहीं सहायता के लिए 1950 हेल्पलाइन पर भी कॉल कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *