ईस्ट जोन फुटबॉल टूर्नामेंट… 52 टीमों के बीच 5 से शुरू होगा 54 मुकाबलों का संग्राम, कल से आएंगे खिलाड़ी

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष) 2025-26 का आयोजन इस बार रांची विश्वविद्यालय कर रहा है। टूर्नामेंट 5 जनवरी से 11 जनवरी तक खेल गांव में आयोजित होगा, जिसमें 52 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की पुरुष फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 54 रोमांचक मैच खेलकर विजेता विश्वविद्यालय का चयन किया जाएगा। शुक्रवार को कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स कमेटी की हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें खिलाड़ियों के ठहरने-सहने, भोजन, परिवहन, सुरक्षा और मैच शेड्यूल सहित सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। हर टीम के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। ग्रुप-ए : रांची विश्वविद्यालय, डी.एस.पी.एम. विश्वविद्यालय, बी.आई.टी., साईनाथ यूनिवर्सिटी ग्रुप-बी : बर्दवान विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, वीर कुंवर विश्वविद्यालय, टीएमबीयू, भागलपुर ग्रुप-सी : कलकत्ता विश्वविद्यालय, विद्यासागर विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय ग्रुप-डी : एडमास विश्वविद्यालय, मैडाघ विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय विवि में खेल भावना को भी मजबूत करना उद्देश्य ^इस टूर्नामेंट का मकसद केवल खेल कौशल नहीं बढ़ाना है, बल्कि विश्वविद्यालयों के बीच खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को भी मजबूत करना है। खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की हर सुविधा पर ध्यान दिया गया है, ताकि टूर्नामेंट पूरी तरह सुरक्षित और रोमांचक बने। – राजेश गुप्ता, आयोजन सचिव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *