कवर्धा| छत्तीसगढ़ के सभी विभागों व कार्यालयों में ई-ऑफिस का क्रियान्वयन किया जाना है। इसे लेकर बुधवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इस प्रशिक्षण के लिए नामांकित मास्टर ट्रेनर्स व नोडल ऑफिसर को वीसी के माध्यम से ट्रेनिंग में जुड़ने निर्देश दिए गए हैं।


