जामताड़ा साइबर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर ताहिर अंसारी और मुजाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी के नेतृत्व में टीम गठित कर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह और सुंदरजोरी गांव से इन दोनों अपराधियों को पकड़ा गया है। जामताड़ा पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 1 आई फोन, 28 सिम कार्ड और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। ये अपराधी पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के लोगों को टारगेट करते थे। आरोपियों द्वारा गूगल पर ई-कॉमर्स कंपनियों का कस्टमर केयर का स्टाफबनकर कॉल किया जाता था। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन शेयरिंग एप्स जैसे एनी डेस्क और क्विक सपोर्ट के जरिए लोगों से ठगी करते थे।


