ई-कॉमर्स कंपनी का कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी:जामताड़ा में 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 32 मोबाइल और 7 आईफोन बरामद

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त 7 लोगों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. एहतेशाम बकारीब के अनुसार, गुप्त सूचना पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसपहाड़ी में छापेमारी की गई। एक निर्माणाधीन मकान से साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस उप-निरीक्षक वैभव सिंह और सशस्त्र पुलिस निरीक्षक स्टेनली हेम्ब्रम की टीम शामिल थी। गिरफ्तार आरोपियों में भरत दे (27), असरफ अंसारी (20), रहमत अंसारी (26), सकाकत अंसारी (24), जुबैर अंसारी (25), विजय कुमार मंडल (20) और अशोक मंडल (19) शामिल हैं। सभी आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। भरत दे पर पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। समस्या समाधान के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे गिरोह पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में सक्रिय था। आरोपियों से 32 मोबाइल फोन, 37 सिमकार्ड, 5 मोटरसाइकिल और 7 आईफोन बरामद किए गए हैं। यह गिरोह गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स और ई-पेमेंट कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर ग्राहकों को ठगता था। समस्या समाधान के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *