जालंधर | शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मंच प्रदान करता रहता है, इसी क्रम में संत प्रणपाल सिंह कॉन्वेंट स्कूल, भोगपुर में आयोजित की गई सहोदय इंटर स्कूल ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं बी की छात्रा सुरभि जायसवाल और सातवीं डी की जसलीन कौर ने एंटी-बुलिंग विषय पर आधारित शिक्षाप्रद एवं आकर्षक ई-पोस्टर बनाकर टीम के रूप में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने सुरभि जायसवाल और जसलीन कौर को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । डॉ. विदुर ज्योति, डॉ. सुविक्रम ज्योति, रमनदीप तथा ममता अरोड़ा ने छात्राओं और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।


