खंडवा में एक ट्रक और यात्री बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के दौरान वहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चपेट में आ गई। स्कूटी सवार दो युवक जिंदा जल गए। उन्हें बचाने तक का मौका नहीं मिला। घटना इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रविवार दोपहर की है। मृतकों की पहचान विनीत शर्मा और सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद स्कूटी में तत्काल आग लग गई। पुलिस ने जले हुए शवों को निकाला
घटना की सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी पुलिस, एसडीएम पंकज वर्मा, और तहसीलदार उदय मंडलोई तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों युवकों के जले हुए शवों को एंबुलेंस की मदद से सनावद सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।


