उच्चैन के निर्विरोध प्रधान बने राम अवतार देयोपुरा:हिमांशु अवाना को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया; निकाला विजय जुलूस

भरतपुर के उच्चैन में प्रधान पद के लिए रविवार को चुनाव हुए। बीजेपी के राम अवतार देयोपुरा को निर्विरोध प्रधान चुना गया। किसी और ने प्रधान पद के लिए दावेदारी नहीं की। इससे पहले पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के बेटे हिमांशु अवाना उच्चैन प्रधान थे। अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें प्रधान पद से हटा दिया गया था। हिमांशु अवाना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद से उच्चैन प्रधान का पद खाली पड़ा था। रविवार को प्रधान चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 11 बजे नामांकन जमा हुआ। राम अवतार के अलावा और किसी ने प्रधान पद के लिए दावेदारी नहीं की। दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस लेने के समय रखा गया। अकेले राम अवतार ने प्रधान पद के लिए दावेदारी की, इसलिए उन्हें प्रधान बना दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी रिछ पाल सिंह और SDM भारती गुप्ता ने प्रधान राम अवतार को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। चुनाव को देखते हुए उच्चैन पंचायत समिति के आसपास काफी पुलिस तैनात की गई। साथ ही इस दौरान नदबई विधायक जगत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मौजूद रहे। साथ ही कई बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक जगत सिंह ने राम अवतार को प्रधान की कुर्सी पर बैठाया। प्रधान बनने के बाद उच्चैन कस्बे में विजयी जुलूस निकाला गया। प्रधान बनने के बाद राव अवतार देयोपुरा ने कहा- सबसे पहले बीजेपी पार्टी को धन्यवाद। मुझ पर विश्वास किया। सीएम भजनलाल शर्मा और नदबई विधायक जगत सिंह ने भरोसा किया। उच्चैन पंचायत समिति की सभी पंचायतों में जाकर देखूंगा। जो भी विकास कार्य रुके हुए हैं उन्हें गति देने का काम करेंगे। सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *