उच्च शिक्षा मंत्री बोले- झारख‍ंड की शिक्षा-व्यवस्था को डिजिटल मोड में ले जाने की हो गई है शुरुआत

छात्रोपयोगी वेब पोर्टल शुरू होने पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की पहुंच सरल बनाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाया है। अब आवेदनों की लंबी परिपाटी और धीमा वर्क कल्चर खत्म हो जाएगा। शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल मोड में ले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के बच्चों को जल्द ही दक्ष बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पोर्टल्स का शुरू होना एक सकारात्मक पहल है। इनके जरिए राज्य की शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल मोड में ले जाने का प्रयास किया गया है। अब आवेदनों की लंबी परिपाटी और धीमा वर्क कल्चर के इतिहास से निकलना है। अब पोर्टल में किसका आवेदन पड़ा है, यह सबके समक्ष उपलब्ध होता रहेगा। आवेदकों को पता होगा कि उनका आवेदन किसके पास लंबित है और आवेदन प्राप्त करनेवाले को भी इसकी जानकारी मिलती रहेगी। मैं स्वयं इसकी निगरानी करूंगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने नए कदम की शुरुआत की है। मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राहुल कुमार पुरवार, मैनेजिंग डायरेक्टर-सह-सीईओ सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड संजय कुमार राकेश आदि थे। स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन का उद्देश्य राज्य में छात्रों के बीच अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा के उद्देश्य से झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी, 2025 गठित की जा रही है। यह नीति उच्च शिक्षा में अनुसंधान के एकीकरण पर जोर देती है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। यह नीति स्टार्टअप के लिए सीड फंडिंग और अनुसंधान परियोजनाओं, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के लिए अनुदान प्रदान करती है। 1,280 करोड़ रुपए के बजट के साथ यह नीति झारखंड छात्र अनुसंधान एवं नवाचार निधि के तहत विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को संस्थान अनुसंधान और इनोवेशन सेल की स्थापना के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करेगी। रांची विवि के नए भवन का प्रेजेंटेशन रांची विश्वविद्यालय का नया भवन 1100 करोड़ रुपए की लागत से रांची जिले के कांके प्रखंड स्थित चेड़ी गांव में 87 एकड़ भूमि पर स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में निर्माण किया जा रहा है। इस नए परिसर में राज्य के 30,000 छात्र-छात्राओं को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इनोवेटिव सोच व व्यावहारिक समस्या के समाधान के लिए उचित वातावरण प्रदान करेगा इनोवेशन हब

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *