नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव पर लगे लैंगिक उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पीड़ित महिला सहकर्मी ने फिर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने नई आंतरिक शिकायत समिति से जांच पूरी होने तक भार्गव को निलंबित करने की मांग की है। उसने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर 22 दिसंबर को गठित नई पॉश समिति अब मामले की सुनवाई करेगी। समिति की अध्यक्षता सहायक लेखाधिकारी सरिता मांडरे कर रही हैं।


