उज्जैन कलेक्टर ने देखी काल भैरव मंदिर की व्यवस्थाएं:नए साल में दुगनी होगी भक्तों की भीड़; नाले के अवरोध को दूर करने के भी निर्देश

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही काल भैरव मंदिर में भी भीड़ का दबाव रहता है। खास कर साल के अंतिम दिनों और नए वर्ष के पहले सप्ताह तक अधिक संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते है। बुधवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ काल भैरव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री काल भैरव मंदिर में भी प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है। बुधवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ श्री काल भैरव मंदिर में दर्शनार्थियों की व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित ना हो। कम समय में सुविधा पूर्वक सुगमता से श्रद्धालुओं को भगवान श्री कालभैरव के दर्शन हो सके। मंदिर परिसर में मेडिकल टीम तैनात करने के लिए भी कहा है। वहीं श्री काल भैरव मंदिर के समीप नवनिर्मित दुकानों के कारण वहां पास से बहने वाले नाले से अवरोध उत्पन्न हो रहा था। कलेक्टर ने इसे जल्द ठीक कर फिर से पहले जैसा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के साथ निरीक्षण के दौरान एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम एलएन गर्ग, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *