मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन की तीन पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा के बाद प्रदेशभर में 55 से अधिक ऐसे शहर और गांवों की सूची सामने आई है, जहां नाम परिवर्तन की मांग की जा रही है। इनमें भोपाल के 12, रायसेन के 12, उज्जैन के 5, विदिशा के 3, सीहोर के 4 और मंदसौर के 4 नाम प्रमुख हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर, होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम, और नसरुल्लागंज का नाम भेरुंदा किया गया था। हालांकि, राज्य सरकार केवल प्रस्ताव भेज सकती है, जबकि अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाता है। भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग भी लंबे समय से चल रही है। बताया जा रहा है कि मुगल और नवाबी शासन काल में इन गांव-शहर के नाम बदले गए थे।
नूरगंज पहले रूप नगर, शमशाबाद था सूर्य नगर
भोपाल में इन जगहों के नाम बदलने की मांग
जहांगीराबाद, शाहजहांनाबाद, नजीराबाद, मुबारकपुर, बरखेड़ा याकुब, हबीबगंज, पिपलिया हस्नाबाद, आदमपुर छावनी, बरखेड़ी अनैबेदुल्ला, पिपलिया जाहीरपीर, बरखेड़ी हज्जाम और पिपलिया बाजखां। • रायसेन जिले में औबेदुल्लागंज (हिरानिया), गौहरगंज (कलियाखेड़ी), नूरगंज (रूप नगर), उमरावगंज, सुल्तानपुर, बेगमगंज, सलामतपुर (सनातनपुर), बेगमपुरा (सिंहपुर), गैरतगंज, आलमपुर, शाहपुर सुल्तानपुर, शाहबाद तिलेंडी। विदिशा-शमशाबाद (सूर्य नगर), मियाखेड़ी, गंजबासौदा। उज्जैन- आजमपुरा (भवानीपुरा), इशाकपुर, इलियासखेड़ी, मोमिनपुरा बड़नगर, बदरखां। मंदसौर- इशाकपुर (ईश्वरपुर), तोलाखेड़ी (रूपसिंह नगर), मोहम्मदपुरा (मेनपुरिया), अफजलपुर (सूर्यनगरी)। सीहोर- शाहगंज (चीचली), हमीदगंज (तूमड़ी), रफीकगंज (लोधड़ी), अमीरगंज (भेसान)। राजगढ़- चांदबड़, सुल्तानपुरा, चांदपुरा। गुना- फतेहपुर, जलालपुरा, मोहम्मदपुर। मुरैना- हुसैनपुर, मसूदपुर, नूराबाद। उमरिया- नौरोजाबाद। भिंड-आलमपुर।


