उज्जैन के तराना में आज भी तनाव, बाजार बंद:पूर्व पार्षद आजाद खान की दुकान में लगी आग, मौके पर भारी पुलिस बल

उज्जैन के तराना में दो पक्षों के विवाद के बाद शुक्रवार को भी तनाव का माहौल बना हुआ है। बाजार बंद है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। इस बीच पूर्व पार्षद आजाद खान की स्क्रैप दुकान में आग लग गई। हालांकि पार्षद का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। इससे पहले, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह फिर से तराना थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालकर उनके घर तोड़ने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। देखिए 3 तस्वीरें… विवाद के चलते 11 बसों में हुई तोड़फोड़ कस्बे में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दो पक्षों में विवाद हुआ था। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने धारा 144 लागू कर लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा। विवाद की शुरुआत तराना के बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई। विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और अन्य लोग वहां आए। कहने लगे कि “यहां क्यों खड़े हैं?” इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। 5 आरोपी गिरफ्तार कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ठाकुर पर हमला कर दिया। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई, प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने सप्पन मिर्जा (मदारबड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *