मध्यप्रदेश में उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। विवाद की शुरुआत तराना के बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई। यहां मंदिर के सामने विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा सहित कुछ लोग वहां आए। कहने लगे कि यहां क्यों खड़े हो? इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल पर हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया है। पुलिस ने सप्पान मिर्जा (मदारबाड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मौके पर एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर, आलोक शर्मा मौजूद हैं। यहां 7 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की 8 तस्वीरें थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता
मारपीट की सूचना फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और तराना थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। एसपी बोले- पुलिस फोर्स तैनात, शांति है…
मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तराना के सोहेल ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है फिलहाल, क्षेत्र में शांति है। उज्जैन, माकड़ौन सहित अन्य जगह से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। …………………………………….. मध्यप्रदेश से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भोजशाला में पूजा और नमाज एक साथ होगी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रशासन दोनों के लिए अलग-अलग जगह तय करे सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को धार भोजशाला मामले में बड़ा आदेश दिया है। 23 जनवरी (बसंत पंचमी, शुक्रवार) को हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती (वाग्देवी) की पूजा की पूरी छूट दी गई है, जबकि मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी है। पढ़ें पूरी खबर


