उज्जैन के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे पहले सुबह से बादलों ने डेरा डाल रखा था। शाम होते-होते तेज हवा चलने लगी। करीब 6 बजे से घट्टिया और तराना तहसील के ग्राम बनड़ा बमोरी व आसपास के गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो गई। आधे घंटे तक बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाके में हुई तेज बारिश से लोग भी परेशान होते रहे। बमोरी गांव में एक किसान के सात बीघा में लगी गेहूं की खेती पूरी तरह चौपट हो गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश में कई जगह बारिश की चेतावनी जारी की है। देखें तस्वीरें…


