उज्जैन के बाबा महाकाल की पालकी दर्शनीय होगी

भास्कर न्यूज | लुधियाना महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 24 फरवरी को निकाली शिवरात्रि रथयात्रा की तैयारियों को लेकर प्रधान नीरज वर्मा, उपाध्यक्ष लवली थापर, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा की अध्यक्षता में युवा कमेटी सदस्यों की मीटिंग में रथयात्रा की तैयारियों की रूप रेखा तैयार की गई। प्रधान नीरज वर्मा, लवली थापर ने बताया कि रथ यात्रा में भगवान भोलेनाथ के रथ के साथ श्री बाला जी, श्री शनिदेव महाराज जी, भगवान जगन्नाथ जी व उज्जैन के बाबा महाकाल की पालकी अति दर्शनीय होगी। दुकानदार भाईयों की ओर से मंच लगाकर स्वागत किया जाएगा। हैप्पी घण्ड, सौरव वर्मा ने बताया कि भक्तों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। राकेश वर्मा, अमर टक्कर ने बताया कि रथ यात्रा मार्ग पर रंगोलियां बनाने के लिए दिल्ली से कारीगर आएंगे। इस मौके कुणाल सूद, सुमित मल्होत्रा, अमर टक्कर, कुणाल सूद, राकेश वर्मा, चिराग अरोड़ा, विक्की, अनिरुद्र, बलविंदर वर्मा, नागेश वर्मा, गौरव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *