उज्जैन के श्रीराम तिवारी बने सीएम के संस्कृति सलाहकार:सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया; विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक के साथ अतिरिक्त प्रभार

मध्यप्रदेश शासन ने वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संस्कृति सलाहकार बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग के कार्मिक सचिव के नाम से जारी आदेश के अनुसार श्रीराम तिवारी वर्तमान कार्य के साथ-साथ मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। तिवारी ने साहित्य, भारतीय प्राच्यविद्या, कला, सिनेमा और स्वराज पर आधारित 100 से अधिक पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन किया है। कलाकारों व युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक भी रहे हैं। तिवारी ने छत्तीसगढ़ सरकार में भी संस्कृति, पुरातत्व व पर्यटन सलाहकार के रूप में कार्य और भारतीय कालगणना की प्राचीनतम पद्धति पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना भी करवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *