उज्जैन-देवास रोड पर हादसा:ट्रॉले के ड्राइवर के ब्रेक लगाते ही पीछे से घुसी ट्रैक्स, तीन की मौत

देव दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु मंगलवार तड़के उज्जैन-देवास रोड पर चंदेसरी बायपास ब्रिज के पास हादसे का शिकार हो गए। आगे चल रहे ट्रॉले के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्स तूफान ट्रॉले में जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। सभी तेलंगाना और कर्नाटक के निवासी हैं। नागझिरी थाना पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे सर्विस रोड पर महादेव सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर के सामने हुई। मृतकों में 20 वर्षीय नरसिम्हा, 26 वर्षीय जगन्नाथ और 25 वर्षीय शिवाकुमार शामिल हैं। गंभीर घायल शिवाकुमार को इंदौर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायलों को चरक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। घने कोहरे में नहीं दिखा ट्रॉला हादसे का एक बड़ा कारण घना कोहरा रहा। ट्रैक्स तूफान में सवार केबी नरसिम्हा के अनुसार घटना के समय इतनी धुंध थी कि कुछ दूरी पर चल रही गाड़ियां भी नजर नहीं आ रही थीं। केवल दूर से लाइट दिखाई दे रही थी। कोहरे के कारण ट्रॉला नहीं दिखा और अचानक ब्रेक लगते ही गाड़ी उसमें जा घुसी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *