उज्जैन नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत:परिजनों ने केंद्र के कर्मचारियों पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

उज्जैन में मंगलनाथ मार्ग स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 41 वर्षीय युवक हरीश निर्मल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात को परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने युवक को मृत पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्ट मार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है। हरीश के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र पर हरीश के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पवांसा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी हरीश निर्मल शराब पीने का आदी था। उसे 6 दिसंबर को नव मानस नशा मुक्ति केंद्र मंगलनाथ मार्ग पर भर्ती कराया गया था। हरीश के मौसेरे भाई नरेंद्र वाडिया ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे केंद्र से दो लोग उनके घर आए और सूचना दी कि हरीश की तबीयत खराब होने के कारण उसे आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवयात्रा से पहले हरीश के शरीर पर दिखे चोट के निशान सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक हरीश की मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह जब शव को घर लाया गया, तो परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान और खून देखा। इस पर संदेह होने पर उन्होंने जीवाजीगंज पुलिस को सूचना दी और नशा मुक्ति केंद्र पर हरीश के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। परिवार के संदेश पर पुलिस ने पीएम कराया पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर शव का पोस्ट मार्टम कराया है। इस मामले में एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मर्ग कायम किया गया है। उन्होंने कहा कि हरीश निर्मल की अस्पताल में मौत हुई थी और परिवार के संदेह के आधार पर पोस्ट मार्टम कराया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों की जांच और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरीश के दो बच्चे हैं परिजनों ने बताया कि मृतक हरीश निर्मल के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और एक लड़का शामिल है। उसके पिता ग्यारसीलाल निर्मल एक रिटायर्ड कंपाउंडर हैं। हरीश स्वयं कंस्ट्रक्शन का कार्य करता था। ये खबर भी पढ़िए… नशामुक्ति केंद्र में बैंककर्मी की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार ग्वालियर के मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में एक बैंक कर्मचारी की डंडे और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे केंद्र के संचालक को महाराजपुरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों ने केंद्र से कुछ लड़कों को भगाकर ले जाने की सजा बैंक कर्मचारी को दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *