उज्जैन में चार साहिबजादे, माता गुजरी का शहीदी पर्व:गुरुद्वारा माता गुजरी में दो दिवसीय आयोजन, सिख समाज ने की निशान साहिब की सेवा

उज्जैन में चार साहिबजादे और माता गुजरी का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। गीता कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी में दो दिवसीय आयोजन 20 और 21 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। शनिवार सुबह अखंड पाठ की समाप्ति के बाद सिख समाज के सदस्यों ने निशान साहिब की सेवा की। शहीदी पर्व के तहत धार्मिक कार्यक्रम में गुरुवाणी, कीर्तन और कथा का आयोजन हुआ। सिख समाज के दलजीत सिंह अरोरा ने बताया कि शाम 6:30 से 7:30 बजे तक पाठ रहिरास साहिब और स्थानीय जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद शाम 7:30 से 9:45 बजे तक भाई अमनदीप सिंह मंझ साहिब बीवी कौलां वाले ने कीर्तन प्रस्तुत किया। रविवार का कार्यक्रम रविवार (21 दिसंबर) को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक स्थानीय जत्थे द्वारा कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कथा-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन की समाप्ति के बाद गुरुजी के अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा। आगे की गतिविधियां 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारा सुख सागर से एक शौर्य यात्रा निकलेगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा माता गुजरी पहुंचेगी। दो दिवसीय शहीदी पर्व से पहले 18 दिसंबर को शहीदी जोड़ मेला और बच्चों की गुरमत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थीं, जिनकी प्रदर्शनी गुरुद्वारा में लगाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *