उज्जैन में दो सूने मकानों से लाखों की चोरी:चोरों ने नगदी और आभूषण पर हाथ साफ किया, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के दो कॉलोनियों में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश बदमाश घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इन दो कॉलोनियों में हुई चोरी पहली घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के देवास रोड स्थित नाकौड़ा धाम के पास गंगाविहार कॉलोनी में हुई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अल्ताफ शेख के मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अल्ताफ शेख के अनुसार, चोर घर से पांच लाख रुपए नकद, चांदी की दो पायल, मंगलसूत्र और सोने के मोती सहित करीब दो लाख रुपए के आभूषण चुरा ले गए। घटना के समय परिवार नरवर गया हुआ था। दूसरी घटना पद्मावती कॉलोनी निवासी पवन सोलंकी के मकान में भी चोरी हुई। सोलंकी परिवार शनिवार को अपने साले के घर तिरूपतिधाम गया हुआ था। रात में चोरों ने सूने मकान का दरवाजा तोड़कर आठ हजार रुपए नकद,पायल, कंदोरा, सोने के टाप्स और मंगलसूत्र सहित लगभग एक लाख रुपए का सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी चोरी के बाद चोरों ने कुछ दूरी पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एक बंद मोबाइल और टूटा हुआ ताला नाले की ओर फेंक दिया। सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज में रात करीब दो बजे एक नकाबपोश बदमाश घूमता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस इसी आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *