उज्जैन में निगम ने मजार के पीछे अतिक्रमण हटाया:3 थानों के टीआई सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा; शेड और बाउंड्री को तोड़ा

उज्जैन नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह नजरअली मिल कम्पाउंड परिसर में स्थित 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गेब शाह बाबा की दर्गा और मजार के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और निगम के अमले की मौजूदगी रही। नगर निगम की रिमूवल टीम ने मजार के पास बनाए गए शेड और बाउंड्री वॉल को तोड़कर वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को साफ किया। उज्जैन के नजर अली मिल कम्पाउंड में स्थित वर्षों मजार के पास किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और संबंधित कमेटी को कई बार नोटिस दिए गए थे। शनिवार तड़के निगम का भारी अमला तैनात किया गया और सुबह करीब 8:30 बजे कार्यवाही शुरू हुई। इसमें मजार की बाउंड्री समेत अन्य अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि इस दौरान तीन थानों के टीआई सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्रवाई में तीन जेसीबी, कटर और नगर निगम की अन्य मशीनरी का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और पहले से नोटिस देने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। कार्यवाही में करीब एक दर्जन पेड़ काटने पड़े, साथ ही बाहर बने शेड और बाउंड्री को भी नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया। रमजान आने वाला है, किस तरह हम लोग इबादत करेंगे- कमेटी के मोहम्मद गुफरान ने बताया कि पांच पीर वाली गेबशाह बाबा के नाम से मशहूर मजार है जो करीब 150 साल पुरानी है। सभी धर्म के लोग यहां आते है। उनकी मुराद पूरी होती है। तार फेंसिंग नगर निगम ने करके दी थी अब खुद ही तोड़ रहे है। कमेटी के लोगों ने इसका जवाब भी दे दिया था। रमजान आने वाला है। किस तरह से हम लोग इबादत करेंगे। मजार हटाने की मांग- हिन्दू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि पूरी मजार को कुछ वर्षो पहले ही अवेध रूप से अतिक्रमण कर बनाया गया है इसका प्राचीन कोई अस्तित्व नहीं है हमने कई बार इसको हटाने की मांग की है प्रशासन पूरी मजार को जल्द हटाए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *