उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित गंगा घाट श्री मौन तीर्थ पीठाधीश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज ने प्रयागराज कुम्भ में मुस्लिमों की एंट्री पर सवाल खड़े किए हैं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर सुमनानंद ने कुंभ में मुस्लिम समाज की एंट्री बैन करने की सिफारिश की है। महामंडलेश्वर ने कहा कि मैंने तो मेरे परिचित मुस्लिम समाज के लोगों को भी कह दिया है की हमारे धार्मिक अनुष्ठान में आपका का क्या काम है। जब आपके हज में हमें एंट्री नहीं तो, हमारे सबसे पवित्र कुम्भ में आप भी मत आइए। महाराज जल्द ही प्रयागराज कुंभ स्थित अपने कैंप में धार्मिक अनुष्ठान शुरू करेंगे। सुमनानंद गिरि ने कहा कि मुस्लिमों के कार्यक्रमों में हमारी कोई भागीदारी नहीं होती है। हम जाते भी नहीं हैं। तो हमारे धार्मिक आयोजनों में उनका भी प्रवेश निषेध होना चाहिए। हमारे धार्मिक आयोजनों में इन्हें स्वतः ही नहीं आना चाहिए। हम मना करें यह भी अच्छा नहीं है। हम नहीं चाहते की हमारे धर्म में किसी अन्य का हस्तक्षेप हो। उसकी पवित्रता शुद्धता बनी रहनी चाहिए।


