उज्जैन में युवक ने सुसाइड करने का बनाया वीडियो:जहरीला पदार्थ खाया, सोशल मीडिया पर शेयर किया; पत्नी घर छोड़कर मायके गई थी

उज्जैन में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जान दे दी। घटना के समय युवक घर में अकेला था और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। भेरूगढ़ क्षेत्र के श्रीनगर गिट्टी खदान का रहने वाला 25 वर्षीय देवीलाल निनामा ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे यह कदम उठाया। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खाने का वीडियो बनाया और इसे इंस्टाग्राम और अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया। घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कुछ लोग देवीलाल को देखने उसके घर पहुंचे और उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। भेरूगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 8 साल पहले हुई थी शादी मृतक के ससुर रामकिशन ने बताया कि देवीलाल की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे थे। घटना के समय पत्नी रानी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। देवीलाल की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में कोई विशेष परेशानी नहीं थी और पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था। ‘तुम खुश हो ना, तुम जो चाहे वो हो गया’ देवीलाल ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें वह जहरीला पदार्थ खाते हुए दिखाई दे रहा था। उसने इसे म्यूजिक नोट के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट किया। वीडियो में बैकग्राउंड आवाज में कहा गया:”तुम खुश हो ना, तुम जो चाहे वो हो गया। हम एक दूसरे से दूर हो गए। एक बात याद रखना, दुनिया में कितना भी प्यार करने वाला मिल जाए, लेकिन एक दिन तुम मेरे जैसा प्यार पाने के लिए तरस जाओगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *