राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को उज्जैन महानगर में सात स्थानों से शाम 5:30 बजे पथ संचलन निकला। स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर कदम ताल के साथ अनुशासन बद्ध होकर निकले। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर के सात स्थानों से निकले ऐतिहासिक पथ संचलन में प्रत्येक नगर से स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन के पूर्व संघ के वरिष्ठ अधिकारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। पथ संचलन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और पेशेवर क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति ने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होकर स्वयंसेवकों को उद्बोधन दिया। इन स्थानों से निकला पथ संचलन


