उज्जैन में रविवार को संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर शहर में करीब 20 हजार आरएसएस कार्यकर्ता पथ संचलन में शामिल होंगे। यह पथ संचलन 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे शुरू होकर सात अलग-अलग स्थानों से निकलेगा। प्रचार प्रमुख ओजस व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी पर्व के साथ ही शुरू हो गया है l उज्जैन महानगर में भव्य पथ संचलन निकालने की तैयारियां पूरी हो गई है। सात अलग-अलग नगर से स्वयंसेवक निर्धारित मार्गों से अनुशासन बद्ध संचलन करते हुए शहरवासियों को एकता, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का संदेश देंगे। सात स्थानों (नगर) से निकलने वाले ऐतिहासिक संचलन में लगभग 20 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने का अनुमान है l प्रत्येक नगर से 3 हजार के आस-पास स्वयंसेवक संचलन में निकलेंगेl संचलन के पूर्व संघ के वरिष्ठ अधिकारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगेl प्रत्येक नगर का अलग संचलन मार्ग


