उज्जैन में सीएम मोहन यादव का रात्रि प्रवास:स्व. रामशरण दास महाराज को श्रद्धांजलि की अर्पित, संतों का लिया आशीर्वाद

रविवार रात को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान इंदौर रोड स्थित ग्राम नवा खेड़ा स्थित स्वामी श्री नृत्य गोपाल दास गौशाला एवं आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के महंत ब्रह्मलीन स्व. रामशरण दास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि महंत रामशरण दास महाराज का देहांत राम नवमी के दिन हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौशाला में गायों को गुड़ और घास खिलाई और शोक सभा में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. महंत रामशरण दास महाराज के गुरु भाई महंत राघवेंद्र दास महाराज और महंत राम मंजुला दास दीदी से भेंट की। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, गोलू शुक्ला, संजय अग्रवाल, स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज, संत बलराम दास महाराज सहित अन्य गणमान्य नागरिक, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, एडीएम प्नथम कौशिक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के दीक्षा जयंती महोत्सव में आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के दीक्षा जयंती महोत्सव पर संतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि संतों से ही समाज को नई दिशा मिलती है और समाज में नई ऊर्जा की क्रांति आती है। आशीर्वाद से ही शासन-प्रशासन को अच्छे से चलाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में समाजसेवी और ट्रस्टी गण ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *