उज्जैन में 25 सेकंड में सवा लाख की बुलेट चोरी:बाइक से आए बदमाशों ने पहले पैर से लॉक तोड़ा, फिर लेकर भाग गए; देखें वीडियो

उज्जैन में लगातार हो रही वाहनों की चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने राह चलते सड़क पर खड़ी बुलेट चोरी कर ली। बाइक से आए दो बदमाशों ने पहले बुलेट का ताला तोड़ा। फिर मात्र 25 सेकंड में बुलेट चोरी कर फरार हो गए। नारायणपुरा में रहने वाले मोहित मेहर गुरुवार रात 8 बजे वेद नगर स्थित पवनपुत्र नामक जिम गए थे। जिम के बाहर उन्होंने अपनी बुलेट (MP 13 EN 2853) गाड़ी खड़ी की और ऊपर चले गए। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने चलती सड़क पर पहले अपने पैर से बुलेट का ताला तोड़ा। इसके बाद बाइक से रेकी की। कुछ देर बाद दोबारा लौटे। फिर कुछ ही सेकंड में बुलेट लेकर फरार हो गए। देखिए विजुअल नानाखेड़ा थाने में शिकायत, आरोपियों का सुराग नहीं
शनिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश बुलेट चोरी करते नजर आ रहे हैं। मोहित ने बताया कि सवा लाख रुपए से अधिक कीमत की बुलेट बदमाश चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत नानाखेड़ा थाना पुलिस से की गई है। 11 महीने में 300 से ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी हो गए
उज्जैन में वाहन चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी से नवंबर के बीच 11 महीनों में 300 से ज्यादा स्कूटर और मोटरसाइकिल चोरी हुईं। तीन थानों में 2024 में 594 और 2023 में 672 बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज की गईं।
21 अगस्त 2025 को मक्सी रोड की तिरुपति सोलिटेयर कॉलोनी से छह बदमाश तीन बाइक चुरा ले गए। इससे पहले स्टूडेंट और इंजीनियर की बाइक भी दिनदहाड़े व चंद मिनटों में चोरी हुईं, जिनके सीसीटीवी फुटेज सामने आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *