उड़ता MP…अब गांधीसागर में पकड़ाई ड्रग फैक्ट्री:13 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स और केमिकल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; लगातार मिल रही ड्रग फैक्ट्रियां

मंदसौर के गरोठ में गांधी सागर के बैकवॉटर एरिया में स्थित खेत में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी। शनिवार देर रात पुलिस ने यहां छापा मारा। इस दौरान 12.50 किलो क्रूड एमडी और बड़ी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं। जब्त माल की कीमत 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। गरोठ थाने से करीब 30 किलोमीटर दूर सूरजना गांव के जंगल में रातभर सर्चिंग चलती रही। 8 थानों की पुलिस ने देर रात तक दबिश दी पुलिस ने शनिवार रात 7 बजे से ऑपरेशन शुरू किया था। मौके पर जिले के 8 से ज्यादा थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी मौके से करीब 2 किलोमीटर पहले ही रोक दिया था। जानकारी के मुताबिक आबादी क्षेत्र से दूर खेतों के बीच स्थित एक मकान में पिछले कुछ महीने से नशीला पदार्थ बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने गैस भट्टी, स्टील के पाइप, केमिकल से भरे ड्रम भी जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री दीपक लोहार सिकलीगर (32) के यहां चल रही थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके से सुमित लोहार (19) को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सुरजना गांव के ही रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी विक्रम सिकलीगर फरार है। देखिए तस्वीरें… एसपी बोले- मशीनें और उपकरण किए जब्त मंदसौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता पुरी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। यहां से जो केमिकल मिले हैं, उनका इस्तेमाल एमडी ड्रग्स तैयार करने में किया जा रहा था। मौके से केमिकल मिक्स करने की मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। 50 करोड़ रु. का केमिकल भी पकड़ाया था
जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के खारखेड़ा गांव में जनवरी 2025 में भी नारकोटिक्स की टीम ने एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। संचालक संतरे के बगीचे के बीच ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। फैक्ट्री से एसीटोन, टॉल्यून, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम सल्फेट, सोडियम कार्बोनेट, ब्रोमिन वाटर और एथेनॉल सहित बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाने का सामान जब्त किया था। जब्त किए गए केमिकल्स से करीब 50 किलो एमडी ड्रग्स का उत्पादन किया जा सकता था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी गई थी। कार्रवाई के दौरान मौके से सज्जन सिंह सिसौदिया को गिरफ्तार किया था।
पहले भी सामने आ चुके मामले 10 जनवरी: आगर-मालवा में खेत में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। नारकोटिक्स विभाग ने 50 करोड़ रुपए की 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की थी।
16 जनवरी: रतलाम के चिकलाना गांव में मकान में 3 करोड़ की 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की थी। मकान आजाद समाज पार्टी के समर्थक दिलावर खान का था। ………………………………………… ये खबर भी पढ़ें… राजगढ़ में 5 करोड़ का ड्रग बनाने वाला केमिकल मिला राजगढ़ जिले के घोघटपुर गांव में ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ के चार दिन बाद माचलपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर ड्रग नेटवर्क की बड़ी कड़ी सामने आई है। शनिवार देर रात आदमपुरा के जंगल में खेत की खंती से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का ड्रग बनाने वाला केमिकल पाउडर बरामद किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *